नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार

उज्जैन,दिनांक 29.05.2026 को एक नाबालिग बालिका अपने माता-पिता के साथ थाना पवासा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.05.2026 को दोपहर लगभग 01:30 बजे उसके पिता काम पर गए हुए थे तथा उसकी माता घर से बाहर गई हुई थीं। उस समय फरियादिया एवं उसका छोटा भाई घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान मकान मालिक अमन मालवीय बुरी नीयत से घर में प्रवेश कर गया तथा सो रही नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय एवं गलत हरकत करने लगा। नाबालिग बालिका एवं उसके छोटे भाई द्वारा शोर मचाने पर उसकी माता घर के अंदर पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। घटना के संबंध में नाबालिग बालिका ने अपने माता-पिता को जानकारी दी, जिसके बाद थाना पवासा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पवासा में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*🔹पुलिस कार्यवाही-*

प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकृति का होने के कारण घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम ने आरोपी अमन हिरवे पिता रंजीत हिरवे, जाति मालवीय (बलाई), उम्र 26 वर्ष, निवासी अमृत नगर, पवासा, मक्सी रोड, उज्जैन को उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*🔹सराहनीय कार्य –*
थाना प्रभारी उनि गमर सिंह मण्डलोई , सउनि सावित्री कटारा , प्र.आर. शेखर हरियाला , म.आर. शिवकन्या

*🔹उज्जैन पुलिस की अपील-*

उज्जैन पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में त्वरित रिपोर्टिंग एवं समय पर सूचना देकर पीड़ितों को न्याय दिलाने में आमजन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।