उज्जैन, उज्जैन जिले में गुमशुदा/अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना झारड़ा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
थाना झारडा पर नई आबादी झारडा निवासी फरियादी अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 29.05.2026 की सुबह बजे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झारडा में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना झारडा पुलिस द्वारा तत्काल नाबालिग बालिका की तलाश प्रारंभ की गई बाद मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए महज 10 घंटे के भीतर तराना क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। पूछताछ में बालिका द्वारा अपने रिश्तेदार के यहां जाना बताया गया।
👮 सराहनीय भूमिका
निरीक्षक श्री आनंद भाबोर, थाना प्रभारी झारडा, जिला उज्जैन, प्रआर. 261 नारायण सिंह कुशवाह, प्रआर. 1251 भारत सिंह चौहान, प्रआर. 321 देवकुंवर गोयल, आर. 705 कन्हैया अहिरवार, आर. 345 जयपाल विश्वकर्मा एवं सैनिक 625 उपेन्द्र सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।