निगम आयुक्त ने ठेकेदारो पर किया 5-5 लाख का जुर्माना

उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व का आयोजन विश्व स्तरीय संपन्न होगा सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओ के लिए सुविधा के मार्ग चौड़ीकरण कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
नगर पालिक निगम द्वारा प्रचलित चौड़ीकरण कार्य को दिन के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मॉनिटरिंग में किए जा रहे है।
इसी क्रम में शहर में प्रचलित आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा रात्रिकालीन शिफ्ट में 1 बजे कोयला फाटक से कंठाल, सती गेट,तेलीवाड़ा,टंकी चौक से सत्यनारायण मंदिर, निर्माणाधीन रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तेलीवाड़ा चौराहा पर पीक्यूसी सड़क निर्माण कार्य का कार्य प्रचलित है निगम आयुक्त द्वारा गुणवत्ता पूर्वक कार्य के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए

ढाबारोड से सत्यनारायण मंदिर तक प्रचलित चौड़ीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान सड़क पर मलबा नहीं हटाए जाने पर आयुक्त द्वारा नाराज की जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख का जुर्माना किया जाने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग का निरीक्षण किया गया रात्रिकालीन शिफ्ट के दौरान कार्य की धीमी गति होने पर सम्बन्धित ठेकेदार पर 5 लाख की पैनल्टी लगाने के निर्देश प्रदान किए

निगम आयुक्त द्वारा कंठाल एवं सती गेट चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया कंठल से सती गेट तक नाली निर्माण कार्य प्रचलित है निगम आयुक्त द्वारा रात्रिकालीन शिफ्ट में चौड़ीकरण कार्य के दौरान मलबे को हटाने एवं कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए कंठाल चौराहे पर साइड नाली निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए ।