एम.डी. ड्रग सप्लाई करने वाला फरार आरोपी बड़नगर पुलिस की गिरफ्त में

उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में थाना बड़नगर पुलिस टीम द्वारा एम.डी. ड्रग प्रकरण में फरार आरोपी शाहरुख पिता सलीम खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी अडान मोहल्ला, बड़नगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

🔺 *घटना का विवरण*-
दिनांक 01.04.2026 को थाना बड़नगर पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति यात्री प्रतिक्षालय ब्रिज के पास रुनिजा रोड बड़नगर पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ हो सकता है।

🔺*पुलिस कार्यवाही*–
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेरू पिता इफ्तकार, उम्र 25 वर्ष, निवासी नटराज टॉकीज के पीछे, बड़नगर बताया(पूर्व से गिरफ्तार)। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पारदर्शी पॉलीथीन में रखा 36.58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,65,000/- है।
*पूछताछ के दौरान आरोपी शेरू हुसैन द्वारा उक्त एम.डी. ड्रग शाहरुख से लाना बताया गया*। इस संबंध में थाना बड़नगर पर अपराध क्रमांक 185/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में दिनांक 31.05.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बदनावर, जिला धार में घेराबंदी कर फरार आरोपी शाहरुख पिता सलीम , उम्र 28 वर्ष, निवासी अडान मोहल्ला, बड़नगर को गिरफ्तार किया गया।

👤 *गिरफ्तार आरोपी*–
01.शाहरुख पिता सलीम, उम्र 28 वर्ष, निवासी अडान मोहल्ला, बड़नगर

👏 *सराहनीय भूमिका*
इस कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सुरेन्द्रसिंह गरवाल, प्र.आर. राहुलसिंह राठौर, प्र.आर. हेमराज खरे, आर. महेश मौर्य, आर. अजय चौहान, आर. नारायण सरा, आर. मनोज बैरागी, आर. रोहित मालवीय, आर. तोलाराम, आर. स्वरुप हिरवे एवं सैनिक गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।