आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर जिला उज्जैन की बैठक सम्पन्न

उज्जैन, भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता तथा विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य में नगर की बैठक संपन्न हुई ।
सह मीडिया प्रभारी राजकुमार बंशीवाल के अनुसार बैठक में नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि, 7 जून को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास के , विकास के, और जनकल्याण के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर, 5 जून से 21 जून 2026 तक नगर में निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
05 जून विश्व पर्यावरण दिवस, 08 जून-14 जून विशेष संपर्क अभियान, 11जून – 12 जून मीडिया संवाद,
12 से 18 जून जनकल्याण शिविर व मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, 15 जून 18 जून 2026 प्रबुद्ध एवं व्यापारी वर्ग की सभागार बैठक, 19 जून – 20 जून प्राकृतिक खेती कार्यशाला, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस । इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु अध्यक्ष द्वारा तीन-तीन नगर पदाधिकारियों की टोली का गठन किया । निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने भी इन कार्यक्रमों के निमित्त मंडल अध्यक्षों से मंडलो की बैठके करने का आग्रह किया ।
विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर भी इन कार्यक्रमों के अंतर्गत अलग-अलग टोली बने जिसमें प्रत्येक मंडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो ।
बैठक में नगर महामंत्री श्री आनन्दसिंह खींची, श्री जगदीश पांचाल, श्री कमलेश बेरवा, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा , नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष – महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक का संचालन श्री कमलेश बैरवा ने किया और आभार श्री जगदीश पांचाल ने माना। उक्त जानकारी सह-मीडिया प्रभारी राजकुमार बंशीवाल ने दी।