शराब की लत से परेशान होकर बेटे व पत्नी ने की हत्या, तराना पुलिस ने किया खुलासा

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की धड़पकड़ हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तराना श्री रामनारायण सिंह भदौरिया एवं टीम द्वारा संदिग्ध मृत्यु के मामले में त्वरित जांच कर हत्या की घटना का खुलासा किया गया।

🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 01.06.2026 को थाना तराना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनासिया स्थित आमडी के खाल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

🔹*पुलिस कार्यवाही*–
सूचना पर थाना तराना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान मदनलाल पिता तोलाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम नायता पोलाय, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास के रूप में हुई।

🔹*जांच में हुआ खुलासा*–
पुलिस जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उसके घर-परिवार एवं आसपास के लोग अत्यधिक परेशान रहते थे। मृतक आए दिन शराब के नशे में परिजनों एवं अन्य लोगों से विवाद, झगड़ा एवं मारपीट करता था।
लगातार प्रताड़ना एवं विवादों से परेशान होकर मृतक की पत्नी एवं बेटे ने मिलकर पत्थर से उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को आमडी के खाल में फेंक दिया।

🔹 *आरोपीगण*–
1.सौरम बाई पति मदनलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नायता पोलाय, हाल मुकाम ग्राम कनासिया।
2.संजू सोलंकी पिता मदनलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नायता पोलाय/हाल कनासिया।
थाना तराना पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना तराना पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।