अधिकमास को ध्यान में रखते हुए विष्णुसागर एवं रूद्रसागर पर निगम द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाएं का निरीक्षण किया

उज्जैन, बुधवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सप्तसागरों के अंतर्गत विष्णुसागर एवं रुद्र सागर का निरीक्षण किया गया, सप्तसागरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निगम द्वारा विशेष रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है जिसमें छायादार टेंट, शामियाने, पानी के टैंकर लगाए गए हैं जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालु सुविधाजनक रूप से पूजन कर सकें, श्रद्धालु निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट नजर आए क्योंकि गर्मी एवं धूप में छायादार जगह उपलब्ध हो पाई जहां पूजन किया जा रहा हैं*
*रुद्र सागर पर निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया साथ ही देखने में आया कि रुद्रसागर पर श्रद्धालुओं द्वारा जिस मार्ग से पूजन हेतु प्रवेश किया जाता है वहां पर दुकानदारों द्वारा लोहे के चद्दर एवं शेड लगाते हुए अतिक्रमण किया गया था जिसके कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में समस्या हो रही थी महापौर द्वारा तत्काल अतिक्रमण गैंग के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए अतिक्रमण को खड़े रहकर हटावाया गया साथ ही दुकानदारों को भी समझाइश दी गई कि अधिकमास के पर्व को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखें दुकानों के बाहर टेबल कुर्सी ना रखें जिससे यातायात भी बाधित नहीं होगा और श्रद्धालु भी सुगमता पूर्वक पूजन कर सकेंगे*
*साथ ही अधिकमास के पर्व को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरों के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है महापौर द्वारा निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का ध्यान रखें इसी के साथ श्रद्धालुओं से भी निवेदन किया गया की उज्जैन शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरों पर गंदगी नहीं करें और निर्धारित स्थल पर ही पूजन सामग्री विसर्जित करें*
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, पार्षद श्री हेमंत गहलोत, श्रीमती लीला वर्मा उपस्थित रहें!