उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं नकली उत्पादों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माधवनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए नकली सिगरेट की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
*🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 04.06.2026 को उनि. सालगराम चौहान, थाना माधवनगर उज्जैन, हमराह प्रआर. 797 रवि शर्मा एवं आर. 491 सुभाष मवाई के साथ सर्कल भ्रमण हेतु रवाना हुए थे। भ्रमण के दौरान फ्रिगंज, टावर, शहीद पार्क, मजदूर चौराहा होते हुए घांसमंडी चौराहा पहुंचे, जहां विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पवासा क्षेत्र का रहने वाला गोविन्द खीची नामक व्यक्ति जिरो पॉइंट ब्रिज के नीचे मोटरसाइकिल सहित खड़ा होकर काले रंग के झोले में नकली सिगरेट के पैकेट अवैध रूप से विक्रय हेतु रखे हुए है।
*🔹 घेराबंदी एवं गिरफ्तारी*-
पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर जिरो पॉइंट ब्रिज के नीचे संदिग्ध व्यक्ति को मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार मोटरसाइकिल पर झोला रखे हुए पाया गया। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम— *गोविन्द पिता संतोष खीची, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम आक्या, थाना बैरछा, जिला शाजापुर (हाल मुकाम पवासा, उज्जैन)* बताया।
*🔹 जप्ती कार्यवाही*-
आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई—
▪️गोल्ड फ्लेक ब्रांड के नाम से बने नकली सिगरेट के 10 बॉक्स
प्रत्येक बॉक्स में 50-50 पैकेट, कुल लगभग 500 नकली सिगरेट पैकेट
▪️एक मोटरसाइकिल (बजाज पल्सर, रजिस्ट्रेशन MP-42-ZC-4981)
▪️एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन (IMEI: 861288072282170)
एक जियो सिम (मो. 7999068091)
*🔹 कम्पनी प्रतिनिधि की पुष्टि*-
आई.टी.सी. कम्पनी के अधिकृत सेल्स सुपरवाइजर श्री मुकेश बडोनिया द्वारा थाने पर उपस्थित होकर जप्त माल की जांच की गई। उनके द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि बरामद सिगरेट पैकेट नकली एवं फर्जी रूप से तैयार किए गए हैं, जो कम्पनी के ब्रांड नाम एवं लोगो का दुरुपयोग कर बाजार में विक्रय हेतु रखे गए थे।
*🔹 कानूनी कार्यवाही*-
प्रकरण में आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया—धारा 318(4) बीएनएस
धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम
के अंतर्गत दंडनीय पाया गया।
अतः आरोपी गोविन्द खीची के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा विवेचना कार्य पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेश उपरांत आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है ।
*🔹 गिरफ्तारी एवं आगे की कार्यवाही*-
आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी पत्रक तैयार कर गिरफ्तार किया गया एवं हवालात में निरुद्ध किया गया। जप्तशुदा सामग्री को मालखाना में जमा किया गया तथा वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया।
*🔹 निष्कर्ष*-
थाना माधवनगर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से नकली ब्रांडेड उत्पादों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में विस्तृत विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।