वाहन चोरी की वारदात का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महिदपुर श्री जेडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन में थाना राघवी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

▪️*घटना का विवरण*–
दिनांक 18.03.2026 को फरियादी बारिश पिता मदनलाल नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नीमखेड़ा थाना झारड़ा जिला उज्जैन द्वारा थाना राघवी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-13-ZP-8594 ग्राम खेड़ामदा गौशाला के पास खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*–
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राघवी में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना राघवी पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 02.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा तोफानसिंह पिता बनेसिंह गुर्जर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम नीमखेड़ा थाना झारड़ा जिला उज्जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP-13-ZP-8594 बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी श्याम सिंह के साथ मिलकर जिला उज्जैन एवं जिला रतलाम के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर ग्राम नीमखेड़ा स्थित आरोपी के खेत पर बने मकान से 05 मोटरसाइकिल एवं 02 महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।

▪️*आरोपी से जप्त मशरूका का विवरण* :
01. होंडा शाइन मोटरसाइकिल
वाहन क्रमांक – MP 13 JB 8594
चेचिस नंबर – ME4HC152CKG247045
इंजन नंबर – HC15EG1247090
अनुमानित कीमत – ₹50,000/-

02. एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल
वाहन क्रमांक – बिना नंबर MBLHAW145N9A05821
इंजन नंबर – HA11ESN9A01126
अनुमानित कीमत – ₹70,000/-

03. हीरो पैशन एक्सप्रो मोटरसाइकिल
वाहन क्रमांक – बिना नंबर
चेचिस नंबर – MBLJA12ACGGEO5844
इंजन नंबर – JA12ABGGEO8450
अनुमानित कीमत – ₹50,000/-

04. बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल
वाहन क्रमांक – बिना नंबर
चेचिस नंबर – MD2A57AZ9ERM84971
इंजन नंबर – PAZREM93835
अनुमानित कीमत – ₹80,000/-

05. होंडा एस.पी. शाइन मोटरसाइकिल
वाहन क्रमांक – बिना नंबर
चेचिस नंबर – ME4JC83DJNDO
इंजन नंबर – JC83ED3123473
अनुमानित कीमत – ₹80,000/-

06. बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
वाहन क्रमांक – बिना नंबर
चेचिस नंबर – MD2A11CX9NCD32506
इंजन नंबर – DHXCND259449
अनुमानित कीमत – ₹1,00,000/-

07. महिंद्रा 575 ट्रैक्टर
वाहन क्रमांक – बिना नंबर MBNAAALDULZLO1969
इंजन नंबर – NLL2MPJ0058
अनुमानित कीमत – ₹6,00,000/-

08. महिंद्रा 275 ट्रैक्टर
वाहन क्रमांक – बिना नंबर
चेचिस नंबर – NKD2ELZ1013
अनुमानित कीमत – ₹6,00,000/-

कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹16,30,000/- (सोलह लाख तीस हजार रुपये) है।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से उसे दिनांक 16.06.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल महिदपुर भेजा गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

🏆 *सराहनीय भूमिका* :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राघवी सुश्री काजलसिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह जावरिया, सउनि सेवाराम डोडियार, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रविन्द्र मंडलोई, आरक्षक मुकेश परमार, आरक्षक अर्चित यादव, आरक्षक रविन्द्र सिंह सेंगर एवं सैनिक नरेन्द्र सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।