उज्जैन, उज्जैन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना इंगोरिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔺*घटना का विवरण*-
थाना इंगोरिया क्षेत्र के फरियादी गोपाल पिता प्रेमसिंह ठाकुर निवासी कड़ाई की रिपोर्ट पर थाना इंगोरिया में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08.02.2026 को अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाइन ठगी कर इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए कुल 1,95,058/- रुपये की राशि हड़प ली गई।
🔺*पुलिस कार्यवाही*-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना इंगोरिया पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजेश पिता विधिया भाई निवासी पिपलिया, थाना लिमड़ी, जिला दाहोद (गुजरात) के रूप में हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी इंगोरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गुजरात रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 06.06.2026 को गुजरात में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने फरियादी से विभिन्न माध्यमों से 1,95,058/- रुपये की ऑनलाइन ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से ठगी गई संपूर्ण राशि बरामद कर ली गई है। आरोपी से अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ जारी है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय बड़नगर में पेश किया जा रहा है।
👮 *सराहनीय भूमिका*-
निरीक्षक दीपेश व्यास, उनि राजेन्द्र सिंह तोमर, सउनि दिनेश निनामा, प्रधान आरक्षक 1306 नरेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक 876 अशोक कटारा, आरक्षक 1811 भोजराज परमार, आरक्षक 49 दिलीप सिंह राणा एवं आरक्षक 1127 दीपक मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।