उज्जैन, सिंहस्थ महापर्व 2028 के विश्वव्यापी आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। सिंहस्थ के समय करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधा के साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात प्रबंधन के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण संभाग आयुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे।
सिंहस्थ महापर्व के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मार्ग शहर में लगातार विकास कार्य प्रगतिरत है। सोमवार को प्रगतिरत विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण के तहत संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के लिए मकोडियाआम आगर रोड पर स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के लिए पूरा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि आगर रोड मकोडियाआम कृषि मंडी से चामुंडा माता चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए हरिफाटक तक प्रस्तावित एलिवेटेड फोरलेन ब्रिज लगभग 4 किलोमीटर लंबा होगा। इसका एक छोर हरिफाटक ब्रिज तक आएगा।
इसके साथ ही संभाग आयुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने ढाबा रोड से दानी गेट तक निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को तेज गति से निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
सिंहस्थ महापर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन और यातायात प्रबंधन के लिए सुविधा मिलेगी।
सिंहस्थ 2028 महापर्व का आयोजन इस बार विश्व स्तरीय होगा। आयोजन के दौरान करोड़ों श्रद्धालु मोक्षदायिनी मां शिप्रा में स्नान के लिए पहुंचेंगे। महापर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए एलिवेटेड ब्रिज उपयोगी सिद्ध होगा। प्रस्तावित ब्रिज निर्माण के बाद यातायात प्रबंधन भी किया जा सकेगा।