नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को माकड़ोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालक-बालिका तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना माकड़ौन पुलिस को नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण* :
दिनांक 29.05.2026 को फरियादी द्वारा थाना माकड़ोन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चलने से थाना माकड़ोन में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

▪️*पुलिस कार्यवाही*-
थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं कथनों के आधार पर आरोपी विजेन्द्र सिंह पिता पान सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम फुलेड़ी, थाना बड़ौद, जिला आगर मालवा को प्रकरण अपराध क्रमांक 192/26 धारा 137(2), 64(1), 142, 127(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

▪️*सराहनीय भूमिका* :
एस ओ प्रदीप सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक लालचंद शर्मा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी एवं थाना माकड़ोन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।