उज्जैन,मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई आर. सी. टी. सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 11.07.2026 को रीवा शहर से “05 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर एवं एलोरा यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर इटारसी रानी कमलापति, शुजालपुर एवं उज्जैन स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें 11 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्रिम्ब्केश्वर, घृष्णेश्वर एवं एलोरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 20,250/- प्रति व्यक्ति (SL इकॉनामी श्रेणी), रु. 33,250/- प्रति व्यक्ति (3AC स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 44,000/- प्रति व्यक्ति (2AC कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है. जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन बोर्ड और ऑफ बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, पात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्टस, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई आर.सी.टी. सी. की वेबसाइट www.ircictourisin.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई आर सी टी सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते है!