उज्जैन, सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं को सुगम आवागम सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन द्वारा आवंटित विशेष निधि से उज्जैन शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य प्रचलित है।
आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा रविवार को कोयला फटाक चौराहे से कंठाल चौराहे तक प्रचलित अंतिम चरण के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा कहा गया कि रहवासियों के सकारात्मक सहयोग से कोयला फटाक से कंठाल चौराहे तक चौड़ीकरण का कार्य पूर्णता की ओर है मार्ग में साइड पोर्च पर पेवर ब्लॉक, नालियों पर सीमेंट कांक्रीट कार्य का कार्य अंतिम चरण है।
आयुक्त द्वारा अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है कि समय समय पर मार्ग चौड़ीकरण कार्य में संभागायुक्त सह मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह , कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा की सतत् मॉनिटरिंग के साथ दिए गए निर्देश अनुसार विभागीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय से स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नगर निगम द्वारा दिन के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में मलबा हटाने से लेकर मार्ग की दोनों साइड में प्री कास्ट नाली निर्माण कार्य,टाटा के आई ई सी चैंबर कार्य,सिवरेज कार्य,पेयजल सप्लाय लाइन, मार्ग पर डीएलसीकार्य के पश्चात कोयला फाटक से कंठाल चौराहा तक पीक्यूसी सड़क निर्माण कार्य, मंदिरो के विस्थापन,पोल शिफ्टिंग का कार्य गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। सड़क निर्माण के साथ साइड पोर्च पर पेवर ब्लॉक का कार्य, मार्ग पर साइड गलियों में सीमेंटकांक्रीट कार्य, प्री कास्ट नालियों को ढकने का कार्य अंतिम चरण में प्रचलित है!
