उज्जैन, उज्जैन जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे एवं थाना प्रभारी भाटपचलाना श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️*घटना एवं पुलिस कार्यवाही*-
दिनांक 02.06.2026 को नवविवाहिता निवासी ग्राम बरथून को जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारण जनसेवा अस्पताल नागदा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत उसे पाटीदार अस्पताल उज्जैन रेफर किया गया। उपचार के दौरान तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उज्जैन नगर द्वारा मृतिका के मरणासन्न कथन लिए गए, जिसमें मृतिका द्वारा बताया गया कि उसके पति बालकदास बैरागी ने उसके साथ मारपीट कर जबरन सल्फास की गोली खिलाई थी।उपचार के दौरान दिनांक 05.06.2026 को मृतिका की मृत्यु हो जाने पर थाना भाटपचलाना में मर्ग क्रमांक 24/2026 धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष के कथन लिए गए, जिनमें बताया गया कि शादी के बाद से ही मृतिका प्रिया को उसके पति बालकदास, सास राजूबाई एवं ससुर प्रहलाददास द्वारा घरेलू बातों को लेकर विवाद, मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था। घटना दिनांक को भी पति द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए जबरन सल्फास (जहरीला पदार्थ) खिलाया गया।
प्राप्त साक्ष्यों एवं कथनों के आधार पर थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 103(1), 49, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामला नवविवाहिता महिला की हत्या से संबंधित होने पर एसडीओपी खाचरौद द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर घटना के मात्र दो घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
▪️*गिरफ्तार आरोपीगण*-
1 बालकदास पिता प्रहलाददास, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बरथून।
2.प्रहलाददास पिता जानकीदास, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बरथून।
3.राजूबाई पति प्रहलाददास, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम बरथून।
▪️*आपराधिक रिकॉर्ड*-
आरोपी बालकदास पिता प्रहलाददास बैरागी निवासी ग्राम बरथून के विरुद्ध पूर्व में भी अपनी पत्नी मृतिका प्रिया के साथ मारपीट करने का अपराध पंजीबद्ध है।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी, सउनि वरसिंह चरपोटा, प्रधान आरक्षक राकेश मालवीय, विजय व्यास, उम्मेदराम डीगा, हरिगोविन्द सिंह, आरक्षक रवि बैरागी, अनिल गोयल, जीवन जाट, अशोक चौहान, महिला आरक्षक मोनिका राव एवं सपना राठौर की सराहनीय भूमिका रही।