उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वाराअवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री योगेश सिंह तोमर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नागदा श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना नागदा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
▪️*घटना का विवरण*-
दिनांक 08.06.2026 को थाना नागदा पुलिस,क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संजय उर्फ सोना जैन की खाली बिल्डिंग, लकड़दास मंदिर वाली गली नागदा में एक व्यक्ति लोगों से रुपये-पैसे लेकर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा अंक लिख रहा है।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
सूचना पर थाना नागदा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
मौके पर पुलिस को देखकर सट्टा लगाने वाले कुछ व्यक्ति भाग गए, जबकि सट्टा लिखते हुए एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलीप उर्फ सावन पिता बाबूलाल उम्र 50 वर्ष निवासी जवाहर मार्ग, दीनदयाल चौक, नागदा बताया।
आरोपी के कब्जे से 01 से 31 नंबर तक के सट्टा अंक एवं लाखो का सट्टे का हिसाब लिखी कुल 31 डायरियां, चार की-पैड मोबाइल फोन, पांच लीड पेन, पांच कैलकुलेटर तथा नगदी राशि जप्त किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर थाना नागदा में अपराध क्रमांक 328/2026, धारा 4 (क) सट्टा एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
नागदा पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमृतलाल गवरी थाना प्रभारी नागदा, सउनि अरविन्द गणावा, प्र.आर 498 विनोद माली, प्र.आर 1410 रोहित मालवीय, आर. 770 मिथुन प्रजापत
क्राइम ब्रांच टीम – प्रआर कुलदीप, प्रआर वीरसिंह,आर अनिल पंचोली, आर गुलशन की मुख्य भूमिका रही।