उज्जैन, उज्जैन जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर व उप पुलिस अधीक्षक श्री भरत सिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना नरवर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा पालखंदा पर देवास की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर चेक किया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से करीब 15 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग बरामद हुई।
उक्त कार्रवाई के आधार पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 92/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️*आरोपीगण का विवरण* :–
1.सोहेल पिता इलियास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बांगर, जिला देवास।
2.मदिन पिता हाफिज उम्र 30 वर्ष, निवासी बेगम बाग, उज्जैन।
▪️*जप्त मश्रुका* :–
करीब 15 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग,एक मोटर साइकिल
कुल अनुमानित कीमत करीब ₹2,00,000/- रु।
▪️*सराहनीय भूमिका* :–
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरवर श्री बल्लू सिंह मंडलोई, सउनि लोकेंद्र सिंह, प्रआर 827 गजेंद्र सिंह, प्रआर 1544 जगदीश सिंह, आरक्षक 1813 अर्जुन पटेल एवं आरक्षक 1490 आशाराम पंवार की सराहनीय भूमिका रही।