शहर में अवैध रूप से संचालित मांस/मटन की दुकानों पर होगी कार्यवाही – महापौर

उज्जैन,बुधवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान, श्री रजत मेहता, श्री प्रकाश शर्मा, श्री अनिल गुप्ता, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, डॉ. योगेश्वरी राठौर की उपस्थिति में आयोजित हुई*
*बैठक में कार्यसूची के प्रथम प्रकरण मेयर इन काउंसिल सम्मिलन दिनांक 16.05.2026 के कार्यवृत्त की पृष्टि की गई जिसके उपरांत कार्य बिन्दुवार चर्चा की गई जिसमें I&D and STP Work at Ujjain under NMCG कार्य की दर स्वीकृति के संबंध मे, वार्ड क्रमांक 20 अंतर्गत मिर्जा नईम बेग मार्ग, पानी की टंकी के सामने निगम स्वामित्व का स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी मल्टी लेवल वाहन पार्किंग का ठेका दिये जाने के संबंध में, उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में सीबीजी प्लांट स्थापित किए जाने हेतु गैल इंडिया लिमिटेड के साथ स्वीकृत परियोजना को निरस्त कर खुली निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति के संबंध में, गैल इंडिया चौराहे से नीलगंगा तथा शांति नगर से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने के संबंध में, सांवेर रोड मुनी नगर से सार्थक नगर इंदौर रोड (शांति नगर चौराहे से इंदौर रोड तक) मार्ग चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने के संबंध में, हामूखेडी बिजासन माता मंदिर से देवासरोड तक मार्ग चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के ए.एच.पी. घटक अंतर्गत कवेलू कारखाना की भूमि पर आवासीय सह व्यवसायिक परियोजना की स्वीकृति के संबंध में, Execution of Balance work of Sewerage Network, Manhole, IC, House Service Connection with Road Restoration of Sewer Zone 6 Part – 1 under AMRUT – 1.0 Project में प्राप्त दरो की स्वीकृति के संबंध में, म.प्र. सड़क विकास निगम उज्जैन द्वारा सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत हरिफाटक रेलवे ओवरब्रिज के फोरलेन चौडीकरण के कार्य में नगर पालिक निगम उज्जैन के (बारह खोली) के स्थापित मकान प्रभावित होने से व्यक्तियों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति (मुआवजा) राशि के भुगतान के संबंध में, वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत गांधी बालोद्यान क्षीरसागर के बाहर स्थित यूरिनल को हटाये जाने के संबंध में सैद्धांतिक स्वीकृतियां प्रदान की गई, साथ ही बैठक में प्राप्त अन्य प्रस्ताव पर भी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई*
*महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य में प्रभावित भवन स्वामियों को मुआवजा प्रदान किए जाने के संबंध में जो प्रस्ताव प्राप्त हुए उन्हें स्वीकृत किए गए कुल 2 करोड़ 24 लाख से अधिक के मुआवजा प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के एएचपी घटक अंतर्गत कवेलू कारखाने की भूमि पर आवासीय सह व्यावसायिक परियोजना की स्वीकृति दी गई जिसमें परियोजना के अंतर्गत उक्त भूमि जिसका कुल क्षेत्रफल 7.19 हेक्टेयर में फैला हुआ है जिसमें 814 यूनिट का निर्माण होगा जिसमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 206 यूनिट का निर्माण, 2.5 बीएचके की 304 यूनिट एवं 3 बीएचके के 304 यूनिट का निर्माण किया जाएगा साथ ही उज्जैन शहर पवित्र नगरी होने से शहर में अवैध रूप से संचालित मांस/ मटन की दुकानों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी साथ ही एक ओर विषय पर चर्चा की गई जिसमें मार्ग चौड़ीकरण में जिनके मकान प्रभावित हो रहे हैं उनको नगर निगम द्वारा टीडीआर दिया जाता है अगर उसका उपयोग मकान मालिक द्वारा नहीं किया जा रहा है तो टीडीआर की राशि का मूल्य नगर निगम द्वारा दिया जाएगा*
*बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, श्री पुनीत शुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य, श्री संजेश गुप्ता, अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, श्री जगदीश मालवीय, श्री साहिल मैदावाला, श्री पलाश शर्मा उपस्थित रहे!