उज्जैन, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना परिवार मध्य प्रदेश का मिलन समारोह घट्टिया में प्रदेश अध्यक्ष श्री ठा.शिव प्रताप सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष, कुंवर राहुल सिंह जी दरबार प्रदेश उपाध्यक्ष, कुंवर भगवान सिंह जी सिसोदिया प्रदेश सचिव, कुंवर मोहन बना जिला अध्यक्ष एवम् सैकड़ों समाज जनों की उपस्थिति में धूम धाम से आयोजित किया गया, समारोह के प्रारंभ में राजपूत समाज के आदर्श श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसके पश्चात् समस्त पदाधिकारियों का साफा बांध कर फुल मालाओं से स्वागत किया गया, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ठा.शिव प्रताप सिंह जी ने बताया की आज समाज के मिलन समारोह में कुंवर भगवान सिंह जी सिसोदिया प्रदेश सचिव को बधाई एवम् आगामी सामाजिक कार्यक्रमों में समस्त समाज जन अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो कर समाज की एकता का परिचय देते हुए संगठन को आगे बढ़ाए!
भगवान सिंह जी ने बताया की राजपूत सरदार श्री महाराणा प्रताप जी की जयन्ती हर्षौल्लास के साथ मनाई जाएगी जिसमें समस्त समाज जन सहभागिता कर सरदार शिरोमणि को नमन करेंगे!
