नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चाकू सहित रंगे हाथ किया गिरफ्तार

उज्जैन, महिला सुरक्षा एवं महिला/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री गुरुप्रसाद पारासर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना तराना पुलिस टीम को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

थाना तराना पर दिनांक 11.06.2026 को पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था तथा शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना तराना में अपराध क्रमांक 394/2026 धारा 78(1), 351(3) बी.एन.एस. एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 13.06.2026 को आरोपी कुंदन गिरी पिता प्रेमगिरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग कॉलोनी, तराना को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से एक स्टील का खटकेदार धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार मिलने पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट संबंधी एक अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।

▪️ *सराहनीय भूमिका*-
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उनि हरिराम अंगोरिया, आरक्षक 94 जितेन्द्र, आरक्षक 1821 आनंद एवं आरक्षक 2031 प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।