उज्जैन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 14 जून को सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत के आधार पर सरोवर रेस्टोरेंट फ्रीगंज उज्जैन का निरीक्षण कर समोसा, समोसा मसाला, कचौरी का मसाला के नमूने लिये गये।
उपरोक्त सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। प्रतिष्ठान पर मौके पर पाई गई कमियाँ जैसे – व्यैक्तिक स्वच्छता, पेस्ट कंट्रोल, मेडिकल परीक्षण, रखरखाव आदि के सुधार के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।