महाराणा प्रताप प्रतिमा के स्थल से निकली जन जागरण और आमंत्रण वाहन रैली

उज्जैन,आगामी महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व जन जागरण तथा आमंत्रण रैली अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दो पहिया वाहन रैली 14 जून 2026 रविवार की शाम 4 बजे से श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत चामुंडामाता चौराहा उज्जैन से आरंभ होकर देवासगेट,दौलतगंज, कंण्ठाल,निकास,अंकपात, इंदिरानगर,आगररोड से सेंटपॉल के सामने से पांण्ड्याखेड़ी,पवांसा से सेठीनगर,शहीदपार्क,टावर से चामुंण्डामाता चौराहा पहुंचकर श्री महाराप्रताप की देश भक्ती का पुण्य स्मरण किया गया । वाहनरैली में देशभक्ति गीतों के साथ केसरिया पताका फहरायी । वाहन रैली को राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर अनिलसिंह चंदेल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट,जिलाध्यक्ष -जितेन्द्रसिंह राजावत आदि ने झण्ड़ी बताकर रवाना किया । जानकारी ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट तथा मलखानसिंह दिखित ने दी ‌। रैली का नेतृत्व युवावीग के प्रदेशाध्यक्ष-विजयसिंह गौतम,युवावीग के प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष-आनंन्दसिंह खीची,युवावीग के प्रदेश सचिव-दर्शन ठाकुर,युवावीग के शहर अध्यक्ष लोकेंन्द्रसिंह गौड़,शहर कार्यकारी अध्यक्षद्वेय-अनिलसिंह राजपूत,जिला महामंत्री-शैलेंन्द्रसिंह ठाकुर,शहर महामंत्री-श्यामबहादुरसिंह बघेल, प्रदीपसिंह तोमर,मनोजसिंह तंवर,राजेंन्द्रसिंह तंवर आदि ने किया । समाजजन दोपहिया वाहन रैली में राजपूती गणवेश में शामिल हुए ।