उज्जैन, उज्जैन जिले में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महिदपुर श्री जेंडेन लिग्जेरपा के निर्देशन में थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक अशोक पाटीदार द्वारा गठित पुलिस टीम ने नाबालिक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया।
▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण* :-
दिनांक 02.06.2026 को फरियादी/सूचनाकर्ता नाबालिक पीड़िता उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुरा तोड़ी थाना महिदपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.06.2026 को आरोपी सोहेल पिता शाहिद निवासी किलकिलपुरा बैरजाली, महिदपुर उसके घर के पीछे आया तथा बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान पीड़िता की माता के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गया एवं जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी।
उक्त रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 215/2026 धारा 74, 75(1), 78(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8, 11(iv)/12 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 15.06.2026 को आरोपी सोहेल पिता शाहिद निवासी किलकिलपुरा बैरजाली, महिदपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
▪️सराहनीय भूमिका :-
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना महिदपुर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, आरक्षक 952 आदिराम, आरक्षक 1435 राघवसिंह एवं सैनिक 1220 महेंद्रसिंह की विशेष सराहनीय भूमिका रही।