उज्जैन,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री ओम जैन के द्वारा शहर में स्थित मण्डल की विभिन्न कॉलोनीयो के निवासियों की समस्या के समाधान के लिए शिविर आयोजित किया गया।
जिसके अनुपालन में म. प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल संभाग उज्जैन कार्यालय भरतपुरी देवास रोड पर सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हितग्राहियों समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे अध्यक्ष श्री ओम जैन की उपस्थिति में मण्डल के अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा हितग्राहियो की विभिन्न समस्याए जैसे नामांतरण, लीज नवीनीकरण, रजिस्ट्री, फ्रीहोल्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि का यथा संभव निराकरण किया गया।