अवैध देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पंवासा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है।

*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण–*

दिनांक 14.06.2026 को थाना पंवासा पर पदस्थ प्रधान आरक्षक शेखर हरियाला, आरक्षक क्रमांक 1706 प्रदीप यादव एवं आरक्षक क्रमांक 1562 मानवेन्द्र दुबे के साथ सर्कल भ्रमण पर थे। भ्रमण के दौरान शंकरपुर चौराहे पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर श्री सिंथेटिक चौराहे के पास खड़े हैं तथा किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई किए जाने पर उन्हें पकड़ा जा सकता है।

*🔹पुलिस कार्यवाही*-

उक्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम श्री सिंथेटिक चौराहे के पास पहुंची , जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुरूप दो व्यक्ति ग्रे रंग की मोटरसाइकिल के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस दल को देखकर दोनों व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी की जांच की गई, जिसमें खाकी रंग की 06 पेटियां रखी हुई थीं। पेटियों को खोलकर देखने पर उनमें देशी प्लेन शराब के क्वार्टर पाए गए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः—

01. विशाल पिता दशरथ सावलिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंचमूर्ति नगर, थाना छत्रीपुरा, जिला इंदौर।
02. प्रवीण पिता सौदानसिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी डी सेक्टर राजनगर, थाना चंदननगर, जिला इंदौर।
बताए।

पुलिस द्वारा शराब की गिनती करने पर कुल 320 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद हुई, बरामद शराब की कुल मात्रा 57.6 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹24,320/- पाई गई।

आरोपियों से उक्त शराब के परिवहन एवं कब्जे के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस प्रकार आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर मौके पर ही विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से बरामद अवैध शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त होंडा कंपनी की ग्रे रंग की साइन एसपी मोटरसाइकिल क्रमांक MP09QX1287 को विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

आरोपियों के विरुद्ध थाना पंवासा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*🔹जप्त सामग्री*-

▪️320 क्वार्टर देशी प्लेन शराब
कुल मात्रा – 57.6 बल्क लीटर
अनुमानित कीमत – ₹24,320/-
▪️होंडा साइन एसपी मोटरसाइकिल क्रमांक MP09QX1287

*🔹सराहनीय भूमिका*-

थाना प्रभारी पवासा उप निरीक्षक गमर सिंह मंडलोई , प्रधान आरक्षक शेखर हरियाला ,आरक्षक 1706 प्रदीप यादव ,आरक्षक 1562 मानवेन्द्र दुबे

*🔹उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।*