उज्जैन,सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी उज्जैन में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, सोमवार सुबह से ही हजारों श्रद्धालु रामघाट, सोमतीर्थ कुंड एवं अन्य प्रमुख घाटों पर पहुंचकर पवित्र क्षिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते शहर में सिंहस्थ महापर्व जैसा विहंगम नजारा दिखाई दिया,
*श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा रामघाट, सोमतीर्थ एवं अन्य प्रमुख स्नान स्थलों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। स्नान के लिए फव्वारों की व्यवस्था, मार्गदर्शन हेतु सूचना संकेतक बोर्ड, समतलीकरण कार्य, कंट्रोल रूम, महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक चेंजिंग रूम, टेंट-शामियाने, पार्किंग स्थल, चलित शौचालय, पेयजल टैंकर तथा सतत सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराई गई*
*सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गईं, जंहा स्नान हेतु फव्वारे, कंट्रोल रूम एवं चेंजिंग रूम के साथ-साथ भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मिस्ट फैन (पानी के फव्वारे) लगाए गए, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली*
*नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार रामघाट पर क्षिप्रा कवच टीम के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। टीम द्वारा श्रद्धालुओं से घाटों पर कपड़े नहीं धोने, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पूजन सामग्री को निर्धारित निर्माल्य कुंड में ही विसर्जित करने की अपील की गई साथ ही रामघाट पहुंच मार्ग के सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेटिंग कर सुलभ आवागमन की व्यवस्था भी की गई*
*नगर निगम की व्यवस्थाओं एवं सतत निगरानी के कारण श्रद्धालुओं ने सुगमता और व्यवस्थित ढंग से पर्व स्नान संपन्न किया तथा व्यवस्थाओं की सराहना की!
