उज्जैन, उज्जैन जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गुरु प्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना देवासगेट पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
▪️ *घटना का संक्षिप्त विवरण* –
दिनांक 13.06.2026 की रात्रि हरीफाटक की चाल, उज्जैन में शराब पीने की बात को लेकर आरोपी द्वारा अपने भाई मनीष से विवाद किया गया। विवाद के दौरान आरोपी ने मनीष पर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान मनीष की मृत्यु हो गई।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना देवासगेट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देवासगेट पुलिस की विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *पुलिस टीम द्वारा हरीफाटक क्षेत्र से आरोपी सागर उर्फ नाना पिता मोहनलाल निवासी हीरामिल की चाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसने मृतक से कुछ पैसे मांगे थे, पैसे नहीं देने पर विवाद होने से उसने हत्या की घटना कारित की*।
आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
🏆 *सराहनीय भूमिका*:
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में उनि रोहितेशम आवलिया, सउनि रामेश्वर धाकड़, प्रधान आरक्षक 454 सुमित सोनगे, प्रधान आरक्षक 1409 मनीष सिंह, आरक्षक 1355 विनोद एवं थाना देवासगेट पुलिस टीम की विशेष सराहनीय भूमिका रही।