मृतक के भतीजे ने अपनी पत्नि एवं विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर चरित्र शंका के कारण की हत्या

उज्जैन,थाना बड़नगर पुलिस द्वारा ग्राम पीपलझला निवासी गुमशुदा युवक सुल्तान पिता अजगर (उम्र 35 वर्ष) की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणजीत सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर श्री कमलेश सिंगार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर लगभग दो सप्ताह के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई गई।

🟣 *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 28.05.2026 को डायल-112 के माध्यम से थाना बड़नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीपलझला निवासी सुल्तान पिता अजगर दिनांक 28.05.2026 से घर से लापता है। सूचना पर थाना बड़नगर में गुम इंसान क्रमांक 60/26 दर्ज कर तलाश प्रारंभ की गई।

🟣 *पुलिस कार्यवाही*-
तलाश के दौरान दिनांक 06.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चांदखेड़ी के आगे यशवंत सागर तालाब के पास झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा जांच की गई, जहां शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान कपड़ों एवं शारीरिक पहचान के आधार पर सुल्तान पिता अजगर निवासी पीपलझला के रूप में की गई।

जांच के दौरान प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने की नियत से झाड़ियों में फेंकना पाया गया, जिस पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 366/2026 धारा 103(1), 238, 61(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक के भतीजे नोशाद पिता सादिक उम्र 28 वर्ष) को अपनी पत्नी मेमसाना के चरित्र को लेकर मृतक सुल्तान पर संदेह था। इसी शंका के चलते आरोपी नोशाद ने अपनी पत्नी एवं एक विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर सुल्तान को बहाने से घर बुलाया तथा विवाद के दौरान मोगरी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को स्वीफ्ट कार से ले जाकर ग्राम चांदखेड़ी के आगे यशवंत सागर तालाब के समीप झाड़ियों में फेंक दिया।

दिनांक 15.06.2026 को पुलिस द्वारा आरोपी नोशाद एवं मेमसाना को गिरफ्तार किया गया तथा विधि विरुद्ध बालक को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मोगरी, अन्य सामग्री एवं स्वीफ्ट कार जप्त की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपीगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

🟣 *सराहनीय भूमिका* –
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंघार, उनि. विकास सिंह देवडा, उनि. सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि, चाँदनी पाटीदार, सउनि नारायण वास्केल, सउनि. सरदारसिंह भगोरा, प्रआर. रामनारायण, प्रदीप डामोर, राहुल राठोर, हेमराज खरे, आरक्षक महेश मोर्य, अजय, मनोहर मोहरी, स्वरूप हिरवे, नारायण सारा, कैलाश गरवाल, महिला आरक्षक सीमा सिंगार, ज्योति हाडा, अनिता डामोर की सराहनीय भुमिका रही।