उज्जैन, गुरुवार को उपसंचालक जनसंपर्क श्रीमती अनुराधा गहरवाल ने जनसंपर्क विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय के स्थानांतरण आदेश के परिपालन में जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम से स्थानांतरित होने के पश्चात उप संचालक संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय उज्जैन का पदभार ग्रहण किया।
श्रीमती गहरवाल ने गुरुवार को प्रातःकाल भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के पश्चात जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर उपसंचालक का पदभार ग्रहण किया।