उज्जैन, उज्जैन जिले में बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिह (भापुसे) ,श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर द्वारा टीम गठित कर दिनांक 18.06.2026 को पीडिता का अपहरण करने व उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
▪️*घटना का सक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 17.04.2026 को आरोपी कमल पिता मांगु निवासी आक्याधागा का नाबालिग पीडिता को उसके घर से बहला फुसला कर अपने साथ भोपाल ले गया जहाँ पर आरोपी द्वारा पीडिता के साथ अनैतिक कार्य किया गया । दौराने विवेचना अपहर्ता व आरोपी की तलाश कर अपहर्ता को आरोपी कमल पिता मांगु निवासी आक्याधागा के कब्जे से भोपाल से दस्तयाब किया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में अपहर्ता के कथनों के आधार पर धारा 65(1),64(2) (एम) , 3(5) बीएनएस तथा 5 एल/6 पाँस्को एक्ट का ईजाफा किया गया । गिरफ्तार शुदा आरोपी को आज दिनांक 19.06.2026 को माननीय न्यायालय महिदपुर पेश कर आरोपी का जैल वारण्ट बनने पर उपजैल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना महिदपुर पुलिस टीम निरी.अशोक पाटीदार , उनि एम एस चौहान , उनि प्रतिक यादव ( सायबर सेल उज्जैन ) , उनि योगिता उपाध्याय थाना नागदा , प्रधान आर 107 धर्मेन्द्र प्रतापसिह , प्रधान आर 281 नारायणसिह , प्रधान राजपाल सिह ( सायबर सेल उज्जैन ) , महिला आर दुर्गा , आर लेखराज , आर 1233 चन्द्रभानसिह गुर्जर , आर 1081 समरथ पाटीदार , आर 1971 नारायण , सैनिक 1220 महेन्द्र सिह की सराहनीय भूमिका रही है ।