उज्जैन,महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उज्जैन पुलिस द्वारा महिला अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गुरु प्रसाद पाराशर एवं एसडीओपी श्री भारत सिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना घट्टिया पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
▪️*संक्षिप्त विवरण*:
थाना घट्टिया क्षेत्र के ग्राम झीतरखेड़ी निवासी एक विवाहिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी गोविन्द पिता रघुनाथ, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सलामता द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने के साथ-साथ फोन कॉल एवं संदेशों के माध्यम से लगातार संपर्क कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
पीड़िता की शिकायत पर थाना घट्टिया में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की गई तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
▪️*सराहनीय भूमिका* :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी घट्टिया श्री करण खोवाल, उपनिरीक्षक श्री प्रवेश जाटव, प्रधान आरक्षक श्री शांतिलाल जाट, आरक्षक श्री कमल मालवीय एवं सैनिक श्री आत्माराम चौहान की सराहनीय भूमिका रही।