उज्जैन, उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निकाल एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिह (भापुसे ), अनुविभागीय अधिकारी श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर द्वारा टीम गठित कर दिनांक 18.06.2026 को पीडिता का अपहरण करने व उसके साथ अनैतिक करने वाले आरोपी कमल की सहायता करने वाले आरोपी लखन उर्फ राजु जो घटना दिनांक से 2 महीने से फरार था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
दिनांक 17.04.2026 को आरोपी कमल पिता मांगु निवासी आक्याधागा का नाबालिग पीडिता को उसके घर से बहला फुसला कर अपने साथ भोपाल ले गया जहाँ पर आरोपी द्वारा पीडिता के साथ अनैतिक कार्य किया गया । दौराने विवेचना अपहर्ता व आरोपी की तलाश कर अपहर्ता को आरोपी कमल पिता मांगु निवासी आक्याधागा के कब्जे से भोपाल से दस्तयाब किया । प्रकरण में अपहर्ता के कथनों के आधार पर धारा 65(1) , 64(2) (एम) , 142 , 3(5) बीएनएस तथा 5 एल / 6 पास्को एक्ट का ईजाफा किया गया ।आरोपी लखन उर्फ राजु पिता लालजीराम निवासी मुगलखेडी थाना कुरावर जिला राजगढ हाल मुकाम लालघाटी ग्राम बरेला जिला भोपाल ने मुल आरोपी कमल व पीडिता को उसके घर पर रहने लिये जगह दी । आरोपी लखन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महिदपुर पेश कर आरोपी का जैल वारण्ट बनने पर आरोपी लखन को उपजैल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया ।
🔹*सराहनीय भूमिका* –
उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना महिदपुर पुलिस टीम निरी.अशोक पाटीदार , उनि एम एस चौहान , प्रधान आर 107 धर्मेन्द्र प्रतापसिह , प्रधान आर 281 नारायणसिह , महिला आर दुर्गा , आर लेखराज , आर 1233 चन्द्रभानसिह गुर्जर , आर 1081 समरथ पाटीदार , आर 1971 नारायण , सैनिक 1220 महेन्द्र सिह की सराहनीय भूमिका रही है!