गोल्डन टेम्पल मेल अगले छह माह तक बांद्रा टर्मिनस से ही परिचालित होती रहेगी

उज्जैन,पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्‍डल से गुजरने वाली गोल्डन टेम्पल मेल के टर्मिनल स्टेशन से संबंधित अस्थायी परिचालन व्यवस्था को आगामी छह माह तक जारी रखने की अधिसूचना जारी की गई है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल 17 फरवरी, 2027 तक मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से ही ओरिजिनेट होगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल 15 फरवरी, 2027 तक मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस पर ही टर्मिनेट होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि उपर्युक्‍त व्‍यवस्‍थाओं को ध्यान में रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।