उज्जैन,दिनांक 21.06.2026 को फरियादी द्वारा थाना पंवासा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के पासपोर्ट साइज फोटो को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक अन्य युवती के फोटो के साथ एडिट कर अश्लील वीडियो एवं आपत्तिजनक सामग्री के साथ व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर वायरल किया जा रहा है। उक्त फोटो एवं वीडियो फरियादी को उसके परिजनों के माध्यम से प्राप्त हुए। जांच करने पर वीडियो में दिखाई देने वाले युवक एवं युवती अज्ञात पाए गए तथा उनका फरियादी अथवा उसकी पुत्री से कोई संबंध नहीं होना पाया गया।
फरियादी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री की छवि धूमिल करने तथा परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त एडिटेड फोटो एवं आपत्तिजनक सामग्री का सोशल मीडिया पर प्रसार किया गया। आवेदन के परीक्षण पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 79 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पंवासा पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान फरियादी, फोटो प्रिंट करने वाले व्यक्ति एवं संबंधित बीएलओ के कथन लिए गए। जांच में बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी द्वारा एसआईआर फॉर्म में संलग्न पीड़िता का फोटो एहसान पटेल को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना स्वीकार किया गया। इसके आधार पर बीएलओ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं पीड़िता का एसआईआर फॉर्म विधिवत जब्त किया गया।
आगे की विवेचना में एहसान पटेल, आबिद पटेल एवं मुजफ्फर पटेल से पूछताछ की गई, जिन्होंने पीड़िता के फोटो को आपस में साझा कर उसका दुरुपयोग करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मुजफ्फर पटेल द्वारा पीड़िता के फोटो को किसी अज्ञात युवती की तस्वीर के साथ एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार किया गया तथा उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कथन लेकर घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 49 बीएनएस की वृद्धि की गई है। साथ ही 3 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
🔹 आरोपी :-
1. आबिद पटेल पिता बाबू पटेल, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम पंच मुंडला, थाना विजगंजमंडी, जिला देवास।
2. मुजफ्फर पटेल पिता मुबारिक पटेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम ब्यावरा, जिला उज्जैन।
3. एहसान पटेल पिता शेर मोहम्मद पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम ब्यावरा, जिला उज्जैन।
4. फखरुनिशा उर्फ बेबी पति नईम खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मिल्कीपुरा, कोतवाली के पीछे, उज्जैन।
5. *फरार आरोपी -* यूसुफ पटेल पिता शेर मोहम्मद नायता उम्र 48 साल निवासी पंथ मुंडला विजयगंज मंडी देवास
▪️प्रकरण में प्राप्त तथ्यों के आधार पर विवेचना जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।
*🔹 सराहनीय भूमिका :-*
उक्त प्रकरण के त्वरित एवं सफल खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक प्रतीक शर्मा, थाना प्रभारी जीवाजीगंज, उप निरीक्षक प्रतीक यादव (साइबर सेल), थाना प्रभारी पवासा उप निरीक्षक गमर सिंह मंडलोई, सउनि संतोष राव, आरक्षक पंकज पाटीदार, महिला आरक्षक निकिता पाटीदार, आरक्षक अमर एवं आरक्षक बृजेंद्र भारती की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।