उज्जैन, शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा फायर सेफ्टी नियमों के पालन की जांच लगातार की जा रही है। निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम के सहायक आयुक्त श्री प्रवीण मुकाती, तहसीलदार मालती राय एवं फायर उपस्थिति की उपस्थिति में महाकाल चौराहा स्थित विभिन्न होटलों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र, अग्निशमन ऑडिट रिपोर्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई*
*महाकाल चौराहा स्थित होटल केसर लक्ष्मी, प्लेजर लैंडमार्क, होटल उत्सव, होटल परी अन्य प्रतिष्ठानों में फायर एनओसी, भवन अनुज्ञा एवं विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्रों का परीक्षण किया गया*
*फायर ऑफिसर श्री साहू द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 15 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी भवनों, एक तल पर 500 वर्ग मीटर से अधिक निर्मित क्षेत्रफल वाले भवनों, बड़े होटल, अस्पताल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, मैरिज गार्डन एवं अन्य मिश्रित अधिभोग वाले भवनों में अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं 50 से कम बिस्तरों वाले होटल एवं अस्पतालों को पंजीकृत फायर इंजीनियर का प्रमाणीकरण प्रस्तुत करना होगा*
*फायर सेफ्टी जांच के दौरान संबंधित होटलों में अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता जांच, फायर अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर सिस्टम, फायर हाइड्रेंट एवं स्प्रिंकलर सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, इमरजेंसी लाइटिंग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन योजना, तथा फायर एनओसी से संबंधित अभिलेखों की जांच की भी की गई*
*निरीक्षण के दौरान सब इंजीनियर श्री आनंद परमार उपस्थित रहे!