थाना नीलगंगा पुलिस ने दवा बाजार में युवती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र स्थित दवा बाजार में एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवती पूजा पिता रवि, उम्र 19 वर्ष, निवासी बापूनगर, उज्जैन है, जो दयाल फार्मा, दवा बाजार में कार्यरत है। दिनांक 26 जून 2026 को आरोपी सुनील पिता लालाराम जारोलिया, निवासी ग्राम डेंडिया द्वारा युवती पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवती को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अस्पताल पहुंचकर पीड़िता एवं उसके परिवार से मुलाकात की गई तथा उसे हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आश्वासन दिया गया।पीड़िता का उपचार जारी है।

घटना के संबंध में थाना नीलगंगा पर अपराध क्रमांक 334/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 118(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है।

उज्जैन पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।