उज्जैन, उज्जैन जिले मे आरोपियों की धड़पकड़ हेतु निरन्तर अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेडेन लिंगज़ेरपा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी महिदपुर द्वारा गठित पुलिस टीम ने सात वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
▪️*घटना का संक्षिप्त विवरण* :
वर्ष 2018 में फरियादी द्वारा थाना महिदपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी युनुस, युसुफ एवं शरीफ द्वारा मोटरसाइकिल से रिक्शा टकराने की बात को लेकर उसका रास्ता रोककर देशी कट्टे से जानलेवा हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 505/2018 धारा 307, 341, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
विवेचना के दौरान शिकायत एवं साक्ष्यों की जांच में रिपोर्ट असत्य पाई गई। फलस्वरूप फरियादी अजहर एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 120-बी, 182, 211 भादवि तथा 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई एवं उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण का एक आरोपी जाकिर अली घटना के समय से ही फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय महिदपुर द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि स्थायी वारंटी जाकिर पिता गुल्लू उम्र 35 वर्ष, निवासी दिलदारपुरा, महिदपुर मोहर्रम पर्व मनाने के लिए महिदपुर आया हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.06.2026 को मॉडल स्कूल के पास, महिदपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय महिदपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना महिदपुर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, प्रधान आरक्षक 1084 विजयसिंह, आरक्षक 952 आदिराम, आरक्षक 1662 प्रवीण, आरक्षक 1435 राघव एवं आरक्षक 1081 समरथ पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।