उज्जैन,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य निर्माणाधीन है। निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निगम आयुक्त द्वारा नियमित निरीक्षण अलसुबह,दोपहर, रात्रिकालीन शिफ्ट में निरीक्षण किया जा रहा है प्रचलित चौड़ीकरण कार्य कंठाल चौराहा से सतीगेट एवं छत्री चौक तक बाबा महाकाल की शाही सवारी का भ्रमण का मुख्य मार्ग निर्माणधीन के कार्य की तेज गति एवं गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के लिए निगम आयुक्त द्वारा रविवार को कार्य की प्रगति रिपोर्ट की मॉनिटरिंग कर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि मार्ग में कंठाल चौराहे से सती गेट मकानों के हटाने के पश्चात मकानों की मजबूती का परीक्षण लैब में करवाए भवन अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि गिराऊ एवं जर्जर अवस्था में निर्माणाधीन भवन को शीघ्र हटाए निर्माण एजेंसी द्वारा सती गेट से खड़े हनुमान मंदिर तक मलबे को हटाकर प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य शीघ्र पूर्ण करे मार्ग पर जल की निकासी के लिए संबंधित ठेकेदार सिवर मशीन का उपयोग कर निकासी सुनिश्चित करे निरीक्षण के दौरान छत्री चौक चौराहे पर नाली के ऊपर मौजूद अस्थाई अतिक्रमण को आयुक्त श्री मिश्रा के निर्देश के क्रम में हटाया गया*
*आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा छत्री चौक स्थित पानी की टंकी को हटाने के पश्चात चौराहा की ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप लेवल के मेंटेन कार्य को गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश प्रदान किए*
*छत्री चौक से सत्यनारायणमंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत मार्ग पर सीआरएम के पश्चात डीएलसी कार्य गेबी हनुमान से सत्यनारायण मंदिर तक कार्य प्रचलित है निगम आयुक्त द्वारा संबंधित ठेकेदार को खुले मौसम में पीक्यूसी कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए*
*निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर,श्री पवन सिंह जी,अधीक्षण यंत्री आर के जैन, सहायक आयुक्त श्री घनश्याम मचार,सहायक यंत्री डी एस परिहार, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार कंसल्टेड मौजूद रहे।