उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं एसडीओपी महिदपुर श्री जेडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन में थाना राघवी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 29.06.2026 को थाना राघवी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) लेकर ग्राम छज्जुखेड़ी मोड़ पर किसी व्यक्ति को देने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर ईश्वरसिंह पिता तूफानसिंह उम्र 22 वर्ष, निवासी टीपुखेड़ा थाना झारड़ा को पकड़ा। विधिसम्मत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर, एक ओप्पो मोबाइल एवं ₹2,100/- नगद बरामद किए गए। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि उक्त मादक पदार्थ उसे मेहरबानसिंह निवासी बरखेड़ा थाना बड़ोद, जिला आगर मालवा ने उपलब्ध कराया था तथा वह इसे विनोद सिरभाते निवासी मुंबई को देने आया था।
आरोपी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल घोसला स्थित देशी कलाली के पास पहुँची, जहाँ फॉर्च्यूनर कार क्रमांक GJ-27-EG-1151 में बैठे विनोद सिरभाते पिता रामकृष्ण, उम्र 41 वर्ष, निवासी मलाड ईस्ट, मुंबई को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वैधानिक कार्यवाही के दौरान उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 03 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर, एक सैमसंग मोबाइल, ₹590/- नगद एवं उक्त फॉर्च्यूनर कार बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 19 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ, 02 मोबाइल फोन, ₹2,690/- नगद एवं एक फॉर्च्यूनर कार जप्त की गई है।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मादक पदार्थ की सप्लाई चेन एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की विवेचना जारी है। फरार सप्लायर मेहरबान सिंह सोधिया की तलाश एवं संपूर्ण नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
▪️*जप्त सामग्री* :
– अवैध एमडी (मेफेड्रोन) – कुल 19 ग्राम
– मोबाइल फोन – 02 नग
– नगदी – ₹2,690/-
– फॉर्च्यूनर कार क्रमांक GJ-27-EG-1151
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी विरेन्द्र बंदेवार,प्रआर 1751,रविंद्र मंडलोई, आरक्षक 290 अखिलेश, आरक्षक 1136 अरविन्द यादव, सैनिक 80 नरेन्द्र चावडा चालक की मुख्य भूमिका रही।