उज्जैन, बुधवार को नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रामघाट संपूर्ण क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए घाट से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सख्ती के साथ की गई जिसके परिणाम स्वरूप घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं यात्रीगणों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी*
*अतिक्रमण हटाने के दौरान घाट से 8 नग लाउडस्पीकर, 5 गुमटियां, 01 काउंटर, 05 हाथ ठेले, गुमटी इत्यादि को हटाने की कार्यवाही की गई उक्त कार्रवाई नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाल मिश्रा के निर्देशन में संपादित की गई साथ ही रामघाट क्षेत्र शहर का मुख्य स्थल है यहां पर अवैध अतिक्रमण के कारण घाट की छवि एवं सुंदरता को धूमिल नहीं होने दिया जाएगा साथ ही नगर निगम रिमूवल गैंग द्वारा मुनादी भी की गई कि यदि अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद भी अतिक्रमण पाया गया तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी, इस दौरान अतिक्रमण गैंग प्रभारी श्री मोनू थनवार एवं रिमूवल गैंग के कर्मचारी, पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे!