डाॅ. ओ.पी. व्यास ने शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया

उज्जैन, मध्यप्रदेष शासन आयुष विभाग सतपुड़ा भवन, म.प्र. भोपाल के आदेष परिपालन में डाॅ. ओ.पी. व्यास, अधीक्षक शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सालय चिमनगंज, उज्जैन द्वारा शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में दिनांक 30.06.2026 की सायंकाल प्राचार्य का पदभार गृहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. सिद्धेष्वर सतुआ, डाॅ. अजय कीर्ति जैन, डाॅ. नृपेन्द्र मिश्र, डाॅ. सुनीता डीराम, डाॅ. प्रकाष जोषी, डाॅ. योगेष वाणे, डाॅ. रामतीर्थ शर्मा, डाॅ. मुकेष गुप्ता, डाॅ. दिवाकर पटेल, डाॅ. षिरोमणि मिश्रा ने डाॅ. व्यास को शुभकामनाएं देते हुये हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राधामोहन शर्मा एवं संघ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी डाॅ. व्यास का अभिनंदन किया। डाॅ. व्यास ने बताया कि महाविद्यालय में समस्त विषयों में पीएच.डी. एवं एम.डी. पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही रोगियों की सुविधा के लिए चिकित्सालय में विकास कार्य किये जायेंगे। तथा संस्था के उन्नयन के लिए प्रयास किये जायेंगे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डाॅ. प्रकाश जोशी ने दी