उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण :*-
इसी क्रम में दिनांक 02.07.2026 को थाना नीलगंगा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ऑटो क्रमांक MP-13-R-5205 में बैठकर पंचमुखी हनुमान मंदिर, सावराखेड़ी के पास अवैध मादक पदार्थ एम.डी. (MD) ड्रग्स लेकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश में खड़े हैं।
मुखबिर सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम
01.शादाब निवासी बेगमपुरा, थाना महाकाल, उज्जैन
02.दाऊद निवासी बेगमपुरा, उज्जैन
दोनों आरोपियों की पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान *आरोपी शादाब के कब्जे से 55.50 ग्राम* एवं *आरोपी दाऊद के कब्जे से 56.85 ग्राम* अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद हुआ।
इस प्रकार कुल 112.35 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स जप्त की गई। आरोपियों से उक्त मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक MP-13-R-5205 को भी विधिवत जप्त किया गया।
*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :*-
थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा आरोपियों शादाब पिता शेरू खान एवं दाऊद पिता हमीद खान को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 112.35 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक MP-13-R-5205 जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मादक पदार्थ को नियमानुसार सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
*🔹सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील, उप निरीक्षक योगेंद्र परिहार एवं थाना नीलगंगा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।