सेवानिवृत्‍त संयुक्‍त संचालक जनसम्‍पर्क श्री शास्‍त्री का निधन

उज्‍जैन, मध्‍यप्रदेश जनसम्‍पर्क विभाग में विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके *श्री पुष्‍पेन्‍द्र शास्‍त्री* का गत रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 2 बजे निवास से निकली, जिसमें बड़ी संख्‍या में रिश्‍तेदार, औदीच्य समाजजन, अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुखाग्नि उनके पुत्र श्री अजय शास्‍त्री ने दी।
श्री शास्‍त्री जनसम्‍पर्क विभाग से सेवानिवृत्‍त होने के बाद उज्‍जैन में ही धर्मपत्‍नी के साथ महानंदा नगर कॉलोनी में निवासरत थे। स्‍व.शास्‍त्री का एक पुत्र है जो पुना में आई.टी. कंपनी में कार्यरत है। गत दिवस घर की सीढि़यों पर गिर जाने से सिर पर गंभीर चोंट आई थी। इसके बाद उन्‍हें उज्‍जैन के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनका रात्रि लगभग 2.30 बजे निधन हो गया।
श्री शास्‍त्री ने मध्‍यप्रदेश जनसम्‍पर्क विभाग में रहते हुए भोपाल, उज्‍जैन सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा मुख्‍यालय भोपाल में विभिन्‍न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी। तत्‍पश्‍चात वे वर्ष 2011 में संयुक्‍त संचालक के पद पर रहते हुए सेवा निवृत्‍त हुए।