प्रेम विवाह को लेकर महिला के साथ मारपीट एवं अभद्रता के प्रकरण में 03 और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया

उज्जैन, महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित एवं निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कारणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री जेडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी झारड़ा श्री आनंद भाबोर के नेतृत्व में थाना झारड़ा पुलिस द्वारा प्रकरण में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि थाना झारड़ा पर अपराध क्रमांक 169/2026 अंतर्गत धारा 74, 76, 79, 351(3), 115(2), 329(2), 61(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

प्रकरण की विवेचना के दौरान सतत प्रयास करते हुए पुलिस टीम द्वारा आज 03 अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (Judicial Custody) में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रेखा कंवर पति मोर सिंह
2. कैलाश बाई पति विक्रम सिंह
3. कैलाश कंवर पति शंभू सिंह

प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस उज्जैन महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशील रहते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।