उज्जैन, उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भाटपचलाना पर दर्ज अपराध क्रमांक 292/2026, धारा 333, 75(1) बी.एन.एस. के प्रकरण में मूक-बधिर एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के मात्र एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरुद्ध किया गया।
दिनांक 05.07.2026 को फरियादी सुनील पिता मुन्नालाल, निवासी ग्राम बालोदा लख्खा ने थाना भाटपचलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 21 वर्षीय बहन घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान ग्राम बालोदा लख्खा निवासी मांगीलाल पिता बगदीराम अनाधिकृत रूप से घर में घुस आया तथा युवती के साथ छेड़छाड़ की।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना भाटपचलाना पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने बिना विलंब कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ की तथा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से घटना के मात्र एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
🏆 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी, उप निरीक्षक मोनिका तिवारी, आरक्षक जीवन जाट, हितेश निम्बोला, मुकेश नागर एवं महिला आरक्षक मोनिका राव की सराहनीय भूमिका रही।