उज्जैन, मंगलवार को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
ग्राम जयरामपुरा, तहसील घट्टिया निवासी राजलबाई ने आवेदन दिया कि उनकी निजी कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जनसुनवाई करते हुए संबंधित तहसीलदार घट्टिया को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
उज्जैन निवासी संदीप श्रीवास्तव ने आवेदन किया कि पड़ोसी द्वारा फुटपाथ पर अवैध दीवार का निर्माण कर लिया गया है, जिससे वर्षा के दौरान पानी का ठहराव, कीचड़ की समस्या तथा सड़क किनारे यातायात प्रभावित हो रहा है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम नरसिंगा तहसील बड़नगर निवासी आयुष सुकवाया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं एवं शासन की स्कूटी योजना के संबंध में आवेदन दिया।, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा आवेदन पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में भूमि सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अवैध कब्जा हटाने, रास्ते से अतिक्रमण हटाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा विभिन्न मामलों मे जनसुनवाई की गई ।