उज्जैन, उज्जैन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तराना श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना माकड़ोन पुलिस को केबल चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना माकड़ोन के अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 303(2) बीएनएस में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने एक विधि विरुद्ध बालक साथी के साथ केबल चोरी करना स्वीकार किया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लगभग 400 फीट चोरी की केबल बरामद कर जप्त की जा चुकी है।
प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी दारा सिंह पिता गोरेलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरी सुल्तान की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मशरूका, जिसमें केबल एवं पंखे शामिल हैं, बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
▪️*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रदीप सिंह राजपूत (थाना प्रभारी माकड़ोन), उप निरीक्षक लालचंद्र शर्मा, उप निरीक्षक रामचंद्र दलोदिया, प्रधान आरक्षक 446 महेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक 1284 सुदर्शन, आरक्षक कुंदन, आरक्षक हरिओम, आरक्षक रविंद्र, आरक्षक राजेंद्र, आरक्षक प्रकाश एवं सैनिक मांगीलाल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।