उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्रीमती श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागझिरी कमल निगवाल के नेतृत्व में गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालिकाओं की त्वरित तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागझिरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*🔹घटना का विवरण*-
दिनांक 09.07.2026 को थाना नागझिरी पर फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री प्रातः लगभग 07:00 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चलने पर थाना nagjhiri में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना नागझिरी पर धारा 137 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*🔹पुलिस कार्यवाही*-
प्रकरण की गंभीरता एवं बालिका के नाबालिग होने को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा बालिका की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गई, परिजनों एवं परिचितों से पूछताछ की गई तथा उपलब्ध तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार प्रयास किए गए।
पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए दिनांक 10/11.07.2026 की रात्रि में इंदौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। तत्पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालिका को संरक्षण में लिया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना नागझिरी पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
*🔹सराहनीय भूमिका :*-
थाना प्रभारी नागझिरी निरीक्षक कमल निघवाल , सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद ,
प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह चौहान
*🔹थाना नागझिरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई नाबालिग बालक/बालिका घर से लापता हो जाए तो बिना विलंब निकटतम पुलिस थाना में सूचना दें, जिससे तत्काल आवश्यक कानूनी एवं खोजबीन की कार्रवाई प्रारंभ की जा सके।