उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के क्रम में थाना माकड़ोन पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर उसके फोटो एवं वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पीड़िता की शिकायत पर थाना माकड़ोन में हुसैन पिता शाकीर अली, निवासी ग्राम केसवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी एवं पीड़िता के बीच पूर्व में इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी। बाद में पीड़िता द्वारा बातचीत बंद करने पर आरोपी ने फोटो एवं वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर मिलने का दबाव बनाया।
प्रकरण दर्ज होते ही थाना माकड़ोन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण एवं अन्य पहलुओं की विवेचना जारी है।
▪️सराहनीय भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री प्रदीप सिंह राजपूत, प्रआर. जय चौधरी की मुख्य भूमिका रही।