भवन अनुज्ञा के विपरीत भवन निर्माण करने पर निगम द्वारा जेसीबी से अवैध निर्माण को हटाया गया

उज्जैन, बेगमपुरा मार्ग स्थित भवन क्रमांक 13 के भवन स्वामी सुरेश द्वारा नाली के ऊपर तक बिना अनुमति के भवन निर्माण किया गया जिसे नगर निगम द्वारा मंगलवार को कार्यवाही करते हुए हटाया गया!
*सर्व संबंधित द्वारा नाली के ऊपर बीम कॉलम खड़े करते हुए स्वयं की सीमा से बाहर निकल कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए गैलरी एवं छज्जे का निर्माण किया गया जो कि नगर निगम द्वारा जारी भवन अनुज्ञा के पूर्णता विपरीत है सर्व संबंधित को 03 बार पूर्व में नोटिस जारी करते हुए सूचित किया कि आपके द्वारा जो अवैध निर्माण किया गया है उसे स्वयं द्वारा हटा लें सर्व संबंधित के द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया जिसके क्रम में मंगलवार को निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गई!
*उक्त कार्यवाही भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी, पुलिस प्रशासन एवं रिमूवल गैंग की उपस्थिति में की गई!
*इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 48 अंतर्गत कृष्णा परिसर में भी शासकीय भूमि पर टीन शेड बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया जिसे भवन निरीक्षक योगिता तंवर द्वारा रिमूवल गैंग द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई!